पाकिस्तान से MP पहुंचा टिड्डी दल, 25 सालों में नहीं हुआ ऐसा हमला
.jpg)
भोपाल से गौतम कुमार की रिपोर्ट
टिड्डियों के हमले को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने बयान दिया है कि तकरीबन 25 साल बाद इस तरह का टिड्डी हमला हुआ है। गनीमत यह रही की फसल कट चुकी है जिस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिसका भी नुकसान हुआ है उसकी बीमा के माध्यम से भरपाई की जाएगी, किसान चिंतित नहीं हों, हमारी सरकार पूरी मदद करेगी।
राजस्थान से उज्जैन जिले में पंहुचा टिड्डियों का झुण्ड , भारी संख्या में पंहुचकर खड़ी फंसलो पंहुचाया नुकसान
दिल्ली से आया कृषि विभाग का दल, फायर ब्रिगेड द्वारा किया गया दवाई छिड़काव। उज्जैन साहित मंदसौर शाजापुर और अन्य जिलों में पहुंचे टिड्डी के दल ने किसानो की खड़ी फसलों को नुकसान पंहुचाया है। बताया गया की ये दल बड़ी संख्या में राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश में पंहुचा है। उज्जैन के घट्टिया तहसील के रनाहेड़ा गाँव में शाम से ही पूरा प्रशासनिक अमला टिड्डीयो को मारने में जुटा रहा।
पहले गाँव वालो ने टिड्डियों को भगाने के लिए थालियां बजाई रात में आग लगायी। लेकिन इस से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा जिसके बाद केंद्रीय दल और उज्जैन कृषि विभाग सहित प्रशासन के अधिकारी ने सुबह 4:00 बजे से पेस्ट्रीसाईट दवाई का स्प्रे करवाने का काम शुरू किय, 4 फायर ब्रिगेड की गाडी, 10 केंद्रीय दल की गाड़िया और 11 ट्रेक्टर को लगाया गया टिड्डी मारने के काम में। केंद्रीय दल की माने तो 9 मई से लगातार इस पर काम कर रहे है और अब तक तक 60 प्रतिशत कामयाबी मिल चुकी है इस पर जल्द ही काबू पा लेंगे।
मालवा भी पहुंचा
म.प्र. के मालवा में कोरोना काल के बाद इन दिनों किसानों पर आसमानी आफत ने डेरा डाल रखा है। टिड्डियों के झुंड नें किसानों के कई खेतों को तबाह कर दिया है। राजस्थान से पलायन कर आये टिड्डियोंं के झुंड ने इन दिनों मप्र के रतलाम में किसानों के खेतों में डेरा डाल रखा है। जिसके चलते किसान परेशान ,लाचार, बेबस होकर मजबूर है। किसान अब भी सरकार के सामने हाथ जोडे खडा है । उसे अब भी कोरोना काल में सरकार उम्मिद कि हमारी मदद करे।
प्रशासन ने कोरोना के 28 मरीज़ों में से 26 मरीजों अपने घर भेज दिया है लेकिन अब कोरोना के बाद प्रशासन के सामने चुनोती देता टिड्डियों के झुंड आकर खडा हो गया है। जिससे किसान परेशान और लाचार है।
रतलाम जिले में पड़ोसी राज्य राजस्थान से आये टिड्डीयों के झुंड ने किसानों की फसलों मे आतंक मचाना शुरु कर दिया जिसके चलते किसानों कई फसले चोपट हो चुकी हैं।
मंदसौर में किसानों को मैसेज भेज
मन्दसौर में भानपुरा और गरोठ तहसीलों में आज सुबह टिड्डियों के दल ने हमला कर दिया। एक साथ आए लाखो टिड्डियों के दल से किसानों में फसलों के खत्म हो जाने का डर सताने लगा। हालांकि जिला प्रशासन ने टिड्डियों के हमले को देखते हुए 75 हजार किसानों को मैसेज के जरिये अलर्ट किया था। वही टिड्डियों के मंदसौर की और मूवमेंट की जानकारी मिलते ही कृषि और उद्यानिकी विभाग के एक दल को टिड्डी प्रकोप वाले क्षेत्र में तैनात किया। जहा अधिकारियों ने टिड्डियों को भगाने की तरकीबे बताई । किसानों ने भी थालिया और आवाजे निकालकर टिड्डियों को भगाया । शाम तक टिड्डियों का ये दल राजस्थान की और चल गया। हालांकि टिड्डियों के दल में किसानों की फसलों को ज्यादा नुकसान नही पहुचाया ।
पकिस्तान से आया है दल
पाकिस्तान से आया टिड्डियों का दल राजस्थान से होता हुआ प्रदेश मे पहुँच चुका है लाखों टिड्डियों का यह दल प्रदेश के शाजापुर ज़िले पहुँचा तो किसानों की चिंता बढ़ गयी ये दल शाजापुर के सतगाँव जाइहेड़ा बाईहेड़ा क्षेत्र में पहुँचा तो इन टिड्डियों की मौजूदगी की ख़बर लगते ही किसानों ने खेतों का रुख किया और पटाख़े हॉर्न और अन्य आवाजो के जरिये इन्हें भगाने में जुट गये हालांकि टिड्डियों के आने की खबर पहले से ही होने के चलते टिड्डिया क्षेत्र में ज्यादा नुक़सान नही कर पाई,वही कृषि विभाग और प्रसाशन के लोग भी टिड्डियों की लोकेशन पर नज़र बनाये हुए है ताकि इनके मूवमेंट की ख़बर आगे भेजी जा सके !

.jpeg)

.jpeg)
