लॉक डाउन 4 : गृह मंत्रालय सुना सकता है ये बड़ा फ़ैसला, अधिकारियों ने बताई ये बात

नई दिल्ली – देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के चलते लॉक डाउन (Lockdown) को लागू किया गया था, जिसका तीसरा चरण आज समाप्त हो रहा हैं। अब सबकी नज़रे लॉक डाउन के अगले चरण पर टिकी हुई हैं। दरसअल, पीएम मोदी ने कहा था कि लॉक डाउन 4 (Lockdown 4) नए रंगरूप वाला होगा। ये लॉक डाउन कितने दिनों का और कैसा होगा इसका घोषणा आज हो सकती हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो लॉकडाउन की तरह ये लॉकडाउन भी दो हफ्ते (2 Weeks) के लिए बढ़ सकता हैं। लॉकडाउन के इस चरण में कितनी और क्या रियायतें मिलेंगी इसे लेकर जल्द ही गृह मंत्रालय (Home Ministry) की ओर से सारी जानकारी दी जाएगी।
गृह मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन-4 में पहले के चरणों की अपेक्षा लोगों को ज्यादा छूट मिलेगी और इस दौरान ग्रीन जोन (Green Zone) को पूरी तरह खोल दिया जाएगा, ऑरेंज जोन (Orange Zone) में बेहद कम बंदिश होगी जबकि रेड जोन (Red Zone) के निषिद्ध क्षेत्रों में ही सख्त पाबंदियां होंगी।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को करीब पांच घंटे के लिए नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में गृह सचिव अजय भल्ला सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। जिसमें लॉकडाउन 4.0 के दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई हैं। अधिकारियों में बताया कि आज शाम तक लॉक डाउन के चौथे चरण की घोषणा हो सकती हैं।




