31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

LIVE Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting :20 सीटों पर चल रहा है मतदान, 11 बजे तक 30% मतदान

the lokniti

रांची : छिटपुट हिंसा के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग जारी है। गुमला के सिसई में एक बूथ पर पुलिस फायरिंग में युवक की मौत हो गई। पथराव और हिंसा के बाद मतदान केंद्र संख्‍या 36 पर मतदान रोक दिया गया है। सिसई (गुमला)  के  बूथ संख्या 36 में हंगामा और पुलिस फायरिंग के बाद चुनाव आयोग ने वहां मतदान बंद कर दिया। वहां री पोलिंग होगी। गांव में बड़ी संख्‍या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

इधर सात जिलों में हो रही वोटिंग के क्र में हर बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 29 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। यहां नौ बजे तक करीब 13.03 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। बहरागोड़ा में 16.30, घाटशिला में 14.10, पोटका में 14.9, जुगसलाई में 14.8, जमशेदपुर पूर्व में 13.2, जमशेदपुर पश्चिम में 13.3 और सरायकेला में 15.66 फीसद मतदान दर्ज किया गया। इस चरण की 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, शाम तीन बजे तक वोट डाले जा सकेंगे।

जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इस चुनाव में 48 लाख मतदाता 260 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत तय कर रहे हैं। इन इलाकों में कुल 6066 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिन 20 सीटों पर शनिवार को मतदान हो रहा है, उनमें 10 सीटों पर कोई भी बूथ शहरी क्षेत्र में नहीं है। इनमें घाटशिला, पोटका, खरसावां, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, मांडर, तोरपा, सिसई तथा कोलेबिरा शामिल हैं। दूसरी तरफ, जमेशदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में कोई भी बूथ ग्रामीण क्षेत्र में नहीं है। सुबह नौ बजे तक खरसावां में 11.3, चाईबासा में 13.3, मझगांव में 14.7, जगन्नाथपुर में 12.9, मनोहरपुर में 10.12, चक्रधरपुर में 11.72,  तमाड़ : में 13.95, मांडर में 10.15,  तोरपा में 11.10, खूंटी में 12.10, सिसई में 12.50, सिमडेगा में 11.13 और

12:45 PM : गुमला के सिसई में हंगामा के बाद मतदान रोक दिया गया है। यहां अब री पोलिंग होगी। पुनर्मतदान की जानकारी चुनाव आयोग की ओर से दी गई है। कहा गया है कि सिसई के बूथ संख्या 36 पर हंगामा और पुलिस फायरिंग से माहौल बिगड़ गया है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए वहां वोटिंग रोक दी गई है। चुनाव आयोग ने यहां री पोलिंग का आदेश दिया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।