खोजें

पुलिस ने पकड़ी 1 करोड़ की अवैध शराब, दमन से शराब लेकर अरुणाचल जा रहा था टैंकर

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

 गुना। मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार को 1 करोड़ रूपये की करीब 34 हजार लीटर अवैध शराब टैंकर से बरामद किया है। शराब को दमन से अरुणाचल प्रदेश ले जाया जा रहा था। खास बात यह कि टैंकर पर लगाई गई नंबर प्लेट फर्जी थी। पुलिस ने टैंकर और शराब को जब्त करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक विजयकुमार खत्री को मुखबिर से सूचना मिली कि रुठियाई की ओर से एक टैंकर भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर ले जा रहा है। तत्काल ,पुलिस की एक टीम रवाना हुई; इसके साथ ही नेशनल हाइवे-46 पर ग्राम बीलाबावड़ी के पास  टैंकर को रोक लिया गया।

चालक ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र राधे रमण सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम दादवा जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश बताया है। पुलिस ने टैंकर की तलाशी लेते हुए अवैध शराब से भरे टैंकर को जब्त कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही धोखाधड़ी और आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया।

Exit mobile version