सभी खबरें

गेंहू खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया ,1.32 करोड़ का गेहूं किया गोलमाल

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – :  बेलखेड़ा उडऩा मेढ़ी में गेंहू खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया।अब यहा कि खरीदी समिति के प्रबंधक, खरीदी प्रभारी तथा ऑपरेटर ने मिली भगत कर ई-उपार्जन पर किसानों की फर्जी सूची अंकित कर 685 मैट्रिक टन गेहूं का गोल माल कर 1.32 करोड़ की चपत लगाई है। पाटन थाने में तीनों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 470, 34 लगा कर प्रकरण दर्ज किया गया है ।

पुलिस के अनुसार पाटन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रांझी(Ranjhi) निवासी वसुंधरा पेन्ड्रो(Vasundhara pendro ) ने शिकायत दर्ज कराई कि 2 जून को जिला विपणन अधिकारी विवेक तिवारी(Vivek tiwari) ने गेहूं खरीदी केंद्र बेलखेड़ा उडऩा मेढ़ी के क्रमांक 3 और 4 कोड का निरीक्षण किया था। क्रमांक 3 में 148 मिट्रिक टन और क्रमांक 4 में 538 मिट्रिक टन गेहूं कम मिला है। इसकी कीमत लगभग 1.32 करोड़ रुपए का  है। दोनों खरीदी केंद्रों से भंडारण केन्द्र भेजे गए गेहूं मे से 2574 क्विंटल गेंहू अमानक (रेत, मिट्टी मिक्स) पाया गया। समिति प्रबंधक मुन्ना लाल बरखेड़ा, केन्द्र प्रभारी रोहित शर्मा और ऑपरेटर अनुज दुबे ने निर्देशों के विपरीत अमानक गेहूं खरीदी कर भंडारण के लिए भेजा। साथ ही ट्रक एमपी 20 जीए 7506(MP20GA 7506)  से पुराने बारदाने में मिट्टी और कुसी से भरे गेहूं अन्य स्थान से भर कर लाया गया। उसे बोरों से गेहूं खरीदी कर खरीदी स्थल में ढेर लगाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button