सभी खबरें

इमरती देवी ने इस पूर्व मंत्री को दी खुली चुनौती, कहा दम है तो अब मुझे चुनाव में "हरा के दिखाओं"

मध्यप्रदेश/ग्वालियर/भोपाल – इन दिनों मध्यप्रदेश की सियासत बुरी तरह से गरमाई हुई हैं। कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक लगातार कांग्रेस के निशाने पर हैं। कांग्रेस के नेता और कमलनाथ सरकार के पूर्व मंत्री सिंधिया और उनके समर्थकों पर तंज कसने का कोई भी मौका हाथों से नहीं जाने दे रहे हैं। 

हालही में ग्वालियर प्रवास पर गए पूर्व पशुपालन मंत्री लाखन सिंह ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बड़ा हमला बोला था। लेकिन अब इस जंग में ज्योतिरदित्य सिंधिया के समर्थन में पूर्व मंत्री इमरती देवी मैदान में उतर आई हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री लाखन सिंह पर जोरदार पलटवार किया हैं। 

इमरती देवी ने लखन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि आज लाखन सिंह का हाल खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाला हो गया है, क्योंकि लाखन सिंह का मंत्री पद चला गया है और अगली बार ये घर पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि आप गद्दारी की बात करते हों आप भी तो बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में आएं थे, आज महाराज सिंधिया को बुरा कहते हो, कभी आप सिंधिया जी के यहां दोनों टाइम हाजरी लगाते थे। 

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने लखन सिंह को चुनौती देते हुए बड़ा दावा भी किया। उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा और उनकी विधानसभा पास-पास हैं। मैं चुनौती देती हूं, लाखन सिंह मुझे चुनाव में हराकर दिखाएं। 

इमरती देवी ने आगे कहा कि महाराज के साथ गए हम 22 के 22 जीतकर आएंगे ये वादा हैं। 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले लाखन सिंह ने कहा था कि सिंधिया ने विषम परिस्थितियों में कांग्रेस के साथ गद्दारी की कांग्रेस उन्हें कभी वापस नहीं लेगी। उन्होंने ये तक कहा था कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए जो लोग मंत्री बन गए हैं या मंत्री बनने वाले हैं उन्हें अभी चुनाव में जाना है लेकिन वे वहाँ से हाउस में नहीं जायेंगे बल्कि अपने घर बैठेंगे। जनता में उनके प्रति आक्रोश हैं। जिसके जवाब इमरती देवी ने दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button