सभी खबरें

Indore : भूमाफिया बॉबी छाबड़ा : "सभी नेताओं के काम आया, आज फंस रहा हूं तो कोई नहीं आया"

  • पुलिस कर रही है कड़ी पूछताछ
  • खाने लेकर गए दोस्तों को भी रात भर थाने में बिठाया
     

Indore, Gautam :- भूमाफिया बॉबी छाबड़ा पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस से पूछताछ में उसने बताया है कि उसने कई नेताओं के लिए काम किया पर जब अब उसक बारी है तो मदद करने आगे नहीं आया।

ज़मीन की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार भूमाफिया बॉबी छाबड़ा से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। कई सवालों के तो वो जवाब दे रहा है और कई सवालों को टाल दे रहा है। बॉबी ने कुबूल किया है कि ज़मीन के खरीद फरोख्त कर मोटी कमाई करने के लिए अनेक संस्थाओं में उसने अपने लोगों को संचालक बना दिया। रसीदें भी खरीदी पर अनेक विवादों के चलते बॉबी का पैसा फंस गया।

नेताओं से अच्छे संबंध
किसी का भी बिना नाम लिए बॉबी ने बताया कि वह राजनीतिक परिवार से जुड़ा है। कई बड़े नेताओं से उसके अच्छे सम्बन्ध हैं। उसने पुलिस से कहा कि वह सभी के काम आया और आज जब उसको जरूरत है तो कोई मदद नहीं कर रहा है।
बॉबी से खजराना थाने में पूछताछ की जा रही है। हालाँकि बॉबी कई सवालों से बचता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button