सभी खबरें

कुक्षी : ऑनलाइन शिक्षा आज की आवश्यकता – कलेक्टर आलोक कुमार सिंह

 ऑनलाइन शिक्षा आज की आवश्यकता – कलेक्टर आलोक कुमार सिंह
कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट : –
ऑनलाइन शिक्षा आज की आवश्यकता हो गई है । अब पढ़ाई नहीं रुकेगी की अवधारणा को सार्थक करने शिक्षकों को इस डीजिटल युग में  ऑनलाइन शिक्षा को माध्यम बनाकर पढ़ाने की महती आवश्यकता है ।  उक्त विचार जिला कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ऑनलाइन क्लास रूम के निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए । आपने विद्यालय की प्रवेशिका व लक्ष्य 100 प्रतिशत पुस्तक का अवलोकन भी किया । आपने विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की ।  इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष वर्मा , सहायक आयुक्त ब्रजेश पाण्डेय , एसडीएम कुक्षी विवेक कुमार , डीपीसी कमलसिंह ठाकुर , तहसीलदार सुनील डावर  सहित जिले व तहसील के अधिकारी तथा पत्रकारगण भी मौजूद थे ।  बीईओ व संस्था प्राचार्य ने शाला की प्रवेशिका व प्रतिवेदन भेंट कर विद्यालय के लिए संख्यानुपात में अतिरिक्त कक्षों को स्वीकृत करने का अनुरोध किया । 
कन्या माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल मधुप ने विद्यालय की सफलता की कहानी पुस्तिका भेंट की व सफलता का वीडियो दिखाया जिसे सराहा गया । 
 कोरोना पर आधारित लेख की पुस्तक भेंट की 
विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक मनोज साधु ने जिला कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को कोरोना संक्रमण और बचाव से संबंधित समय- समय पर समाचार पत्रों में प्रकाशित आलेखों व कविताओं की बुकलेट भेंट की । इस अवसर पर 
विद्यालय का स्टॉफ मौजूद था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button