सभी खबरें

कुक्षी : तहसील कार्यालय मार्ग पर लोक निर्माण विभाग अधिकारी के निवास से कुछ ही दूरी पर बड़े-बड़े गड्ढे

तहसील कार्यालय मार्ग पर लोक निर्माण विभाग अधिकारी के निवास से कुछ ही दूरी पर बड़े-बड़े गड्ढे

कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट : – कुक्षी के तहसील कार्यालय मार्ग पर एवं लोक निर्माण विभाग अधिकारी निवास के निवास से कुछ ही दूरी पर सामने मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे के चलते राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यह मार्ग तहसील कार्यालय एवं गैस गोडाउन से जुड़ा होने के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों को इस मार्ग से गुजरना पड़ता है वहीं इस मार्ग से कुक्षी आईएएस एसडीएम विवेक कुमार भी प्रतिदिन गुजरते हैं एवं तहसीलदार निवास भी है लेकिन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों की स्थिति अब तक नहीं सुधरी है पूर्व में इस मार्ग में गिट्टी की चूरी डालकर मार्ग के गड्ढे जरूर भराए गए थे लेकिन वह चुरी ज्यादा समय तक नहीं टीक पाई
प्रत्यक्षदर्शी विक्की डूंगरवाल ने बताया मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण कई बार यहां पर वाहन भी गिर जाते हैं पूर्व में भी गड्ढों को लेकर समाचार पत्रों में गड्ढों का समाचार प्रकाशित किया गया था लेकिन यह गड्ढे इसी प्रकार हैं वहीं शहर में 2 दिन हुई रिमझिम बारिश से इन गड्ढों में पानी भी भर गया है बारिश के दौरान भी आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा प्रतिदिन इस मार्ग से अधिकारियों का आना जाना होता है लेकिन इस गड्ढे की सूरत नहीं बदली मुरूम और गिट्टी से थोड़ी राहत जरूर मिलती है लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता कुछ दिनों बाद फिर वही जस की तस स्थिति सामने नजर आती है       

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button