सभी खबरें

भोपाल : पैसों का झांसा देकर कोलकाता कंपनी हो गई फरार

 भोपाल : पैसों का झांसा देकर कोलकाता कंपनी हो गई फरार

  •              9 साल तक लोगों को ठगा

 भोपाल /निकिता सिंह : भोपाल शहर के एमपी नगर जोन 2 में स्थित कोलकाता की एक नई कंपनी  लोगों को पैसा दुगना करने के नाम पर झांसा देकर लोगों के लाखो रूपए लेकर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक सुरेश मेहता पुत्र बालक प्रसाद (47) नरेला शंकरी में रहता है । 2012 में एमपी नगर जोन 2 में स्थित रमा कॉम्पलेक्स अमृत प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय था। कंपनी कोलकाता की थी। कंपनी के संचालक 5 साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों के पैसे जमा करवाए थे। निवेश के बदले में ग्राहकों को कंपनी के शेयर और ब्रांड जारी किए थे। कंपनी ने लोगों को वादा किया था। कि अगर समय से पहले भी पैसा वापस चाहते हैं। तो कंपनी द्वारा दिए गए शेयर और बांड जमा कर अपना पैसा प्राप्त कर सकते हैं। इन लोगों ने करीबन चार लाख 63 हजार से अधिक रुपए ठग लिए हैं। 2013 में कंपनी एमपी नगर स्थित अपना कार्यालय बंद करके चली गई थी।

  • बैंक ट्रांजेक्शन के द्वारा लोगों को ठगा-

मिसरोद के पास एक युवक को बैंक ट्रांजेक्शन के नाम पर 11000 रुपए ले लिए। जिसके बाद व्यक्ति पुलिस के पास पंहुचा। और पुलिस ने यह मामला दर्ज  किया। और जांच की पड़ताल शुरू की ।
पुलिस के अनुसार आशियाना बंगले रोड निवास अभिषेक कुमार पिता निरंजन पाल (41)ने पुलिस को बताया उनके मोबाइल पर 26 जनवरी को एक फोन आया फोन करने वाले ने खुद को बैंक से संबंधित अधिकारी बताते हुए कुछ जानकारी मांगी। उस व्यक्ति ने उसे पूरी जानकारी दे दी। आरोपी ने उसके खाते से 11000 रुपए निकाल लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button