खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदल कर,मेजर ध्यानचंद रखा जाएगा:प्रधानमंत्री मोदी।

- भारत में अब खेल रत्न अवार्ड का नाम हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा जाएगा।
- प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर देश की जनता को इस जानकारी से साझा किया।
नई दिल्ली:- भारत में दिए जाने वाले खेल रत्न अवॉर्ड का नाम हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले “मेजर ध्यानचंद” के नाम पर रखा जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए ऐलान कर दिया है उन्होंने कहा है कि देश कि जनता काफी लंबे समय से इस बदलाव की मांग कर रही थी। नए ऐलान के बाद अब पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कहा जाएगा खास बात यह है कि एक दिन पहले ही भारत ने टोक्यो में चल रहे ओलंपिक्स 2020 में जर्मनी को मात देकर कांस्य पदक जीता था।
देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। साथ ही ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं.खासकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है जीत के प्रति जो ललक दिखाई है वह वर्तमान में और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी।
.jpeg)



