सभी खबरें

खरगोन : जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 4300 के पार

जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 4300 के पार

खरगोन से लोकेश कोचले की रिपोर्ट : –  जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ते-बढ़ते अब 4300 के पार पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 31 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं 19 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है। जबकि भवानी रोड़ सनावद के 75 वर्षीय पुरूष की इंदौर के सुपरस्पेसीलिटी अस्पताल में उपचार के दौरान 25 नवंबर को मृत्यू हो गई है। इन्हें 19 नवंबर को अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया था और इसी दिन इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस तरह जिले में कुल कोरोना से संक्रमित 4329 मरीज है। इनमें 4023 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके है, 74 की मृत्यू व 232 मरीज स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 460 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है तथा 682 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जिले में कुल 104 कंटेनमेंट एरिया है।                                                                                                                                                                                                                                        

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button