31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल:- यह है घूस की दुकान भाव नहीं होगा कम ,रिश्वत लेते दिखे आरक्षक सिंह

जीआरपी थाना प्रभारी दुष्यंत जोशी के नाम पर रिश्वत लेते हुए दिखे

भोपाल/ सरकार बदलने के बाद राजधानी में रिश्वत के मामले भी सामने आने लगे हैं। आरक्षक विक्रम सिंह का रिश्वत लेते एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंह जीआरपी थाना प्रभारी दुष्यंत जोशी के नाम पर रिश्वत लेते हुए दिख रहे हैं। जिसमें आरक्षक कह रहे हैं कि में TI के हिस्से में से एक रुपए कम नहीं कर सकता। टीआई की मर्जी के बिना हम पैसे नहीं लेते, टीआई की मर्जी से ही पैसे लेते हैं। 
वीडियो में महिला आरक्षक से कह रही है कि 12 की जगह 9 हजार रुपए ले लो, वह पति को छुड़वाने के लिए ब्याज पर पैसा लेकर आई है। तो विक्रम सिंह ने कहा कि यह बनिए की दुकान नहीं है जो मोलभाव करले। 
साथ ही महिला ने अपनी गाड़ी छुड़वाने की बात कही तो सिंह ने कहा कि –

  • गाड़ी उसके पास रखी है। 
  • गाड़ी की जब्ती नहीं बनाई गई। 
  • पूरा पैसा मिल जाने के बाद गाड़ी की चाबी दूंगा। 

क्या था मामला 
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस ने जहर खुरानी के मामले में आरोपी रघुराज नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपी रघुराज की पत्नी ने रिश्वत देकर उसे छुड़वाने की बात कही। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।