सभी खबरें

खंडवा :- वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े ने किया खुद को मौत के हवाले

  • बोरानी की है पूरी घटना
  • परिजन रिश्ते से नहीं थे तैयार इसीलिए दी जान
  • वैलेंटाइन डे पर खुद को मौत के मुँह मे ढ़केला

खंडवा / गरिमा श्रीवास्तव :- आज वैलेंटाइन डे है। अमेरिका द्वारा शुरू किए गए इस दिवस को पूरा विश्व मनाता है। प्रेमी युगल इस दिन एक दूसरे के साथ गुज़ारे खास लम्हों को याद करते हैं। पर आज के दिन ही एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपने आप को मौत के हवाले किया गया है।

 युवक की उम्र 18 वर्ष की है जबकि युवती नाबालिग है उसकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है।
गांव वालों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। बता दें कि दोनों युवक युवती बोरानी की जंगलों में मृतक अवस्था में पाए गए। प्रेमी युगल बोरानी गांव के ही रहने वाले है पर उनका पूरा परिवार मजदूरी के लिए होशंगाबाद रहता है।
बता दें कि युवक 1 हफ्ते पहले गाँव पहुंचा था जबकि कल युवती अपने गाँव पहुंची। लोगों ने बताया कि प्रेमी जोड़ा एक दूसरे से शादी करना चाहते थे पर परिजन इस बात पर अपना ठप्पा नहीं लगा रहे थे। जिसकी वजह से वह नाखुश थे और इसीलिए उन्होंने अपने आप को मौत के मुँह में ढ़केल लिया।

 युवा आजकल इस तरीके से अपनी ज़िंदगी को मौत के मुंह में भेज रहे हैं जैसे उन्हें कोई डर ही न हो आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती है। प्यार में बाह कर खुद की जान देना कहाँ की समझ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button