सभी खबरें

पीएम मोदी ने बिहार बाढ़ पर किया ट्वीट और कर्नाटक बाढ़ पर नहीं, तो विपक्ष हुआ हमलावर, भाजपा विधायक ने भी दिया साथ 

कर्नाटक में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा शिकंजा 

पीएम मोदी ने बिहार बाढ़ पर किया ट्वीट, कर्नाटक बाढ़ पर नहीं, तो विपक्ष ने बोला हमला 

कर्नाटक में विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए यह आरोप लगाया है कि वह केंद्र की तरफ से बाढ़ राहत कोष जारी करने के मामले पर राज्य के साथ बेरुखा बर्ताव कर रहे हैं | बिहार में सितंबर के अंतिम सप्ताह हुई भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के बारे में पीएम मोदी के ट्वीट के बाद कर्नाटक में विपक्षी दलों ने नाराजगी जताई | वहीं, भाजपा के एक विधायक का भी यह मानना है कि पीएम मोदी ने कर्नाटक के बाढ़ पीड़ितों की उतनी परवाह नहीं की, जितनी उन्होंने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए की है |

गौरतलव है कि पीएम मोदी ने सोमवार के दिन बिहार बाढ़ पर ट्वीट किया था कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति के बारे में नीतीश कुमार जी से बात की है, बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एजेंसियां स्थानीय प्रशासन के साथ काम कर रही हैं, केंद्र आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है | इस ट्वीट के बाद विजयपुरा शहर से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल का कहना रहा है कि पीएम मोदी के ट्वीट का लोगों ने निष्कर्ष निकाला है कि उन्हें बिहार के बाढ़ पीड़ितों की चिंता है और कर्नाटक में प्रभावित लोगों की चिंता नहीं है |

यतनाल ने आगे कहा कि लोग फेसबुक पर टिप्पणी कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री बिहार के बारे में ट्वीट करते हैं और कर्नाटक के बारे में नहीं, शायद इसलिए कि यहां तत्काल चुनाव नहीं होने वाले हैं | पार्टी को इसे गंभीर रूप से लेना चाहिए नहीं तो दक्षिण में उसका आधार खो सकता है | वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने मोदी के ‘ट्वीट' को ‘रीट्वीट' करते हुए कहा कि 60 दिनों से ज्यादा समय से कर्नाटक के कई हिस्से बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हैं | न रहने के लिए सिर पर छत है, न खाने के लिए कुछ है, मवेशी मर रहे हैं, फसलें बर्बाद हो गई हैं, लेकिन पीएम मोदी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं |

उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि कर्नाटक के प्रति यह नफरत क्यों है? इसी के साथ कांग्रेस नेता ने कर्नाटक से भाजपा के 25 लोकसभा सदस्यों की ‘अकर्मण्यता' पर भी सवाल करते हुए उनसे पूछा कि वे क्या कर रहे हैं | वहीं, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाढ़ पीड़ित सभी व्यक्ति को 10,000 रुपए दिए हैं, लेकिन लोगों ने इसमें भेदभाव के आरोप लगाए हैं | 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button