बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
~2.jpeg)
बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
पिछले साल लॉकडाउन में चर्चा में आए बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद में शनिवार देर रात आत्महत्या की कोशिश की उन्होंने नींद की गोलियां खाई, जिससे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई. न्यूज़ चैनल एबीपी के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
हाल ही में उन्होंने उस यूट्यूबर से माफी मांगी थी जिन्होंने पहले लॉकडाउन के वक्त बाबा का वीडियो बनाया था और वो रातोंरात फेमस हो गए थे.
कांता प्रसाद को तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कुछ दिन पहले उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। जिसमें वे यूट्यूबर गौरव वासन से माफी मांगते नजर आए। बता दें कि यू-ट्यूबर गौरव वासन ने अक्तूबर 2020 में बाबा के ढाबा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था.
डॉक्टर लगातार प्रयास कर रहे हैं कांता प्रसाद को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके. ऐसी बातों भी सामने आई कांता प्रसाद इस वक्त वेंटिलेटर पर है.




