कमलनाथ के चचेरे भाई-भाभी की सनसनीखेज हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली – प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे 70 वर्षीय भाई नगेंद्र नाथ और 65 वर्षीय भाभी सुमन नाथ की ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज हत्या हो गई। शुक्रवार को अपने ग्रेटर नोएडा के Alfa-2 सेक्टर के I-24 मकान में मृत पाए गए। कहा जा रहा है कि हत्यारों ने दंपति की हत्या गला घोंट कर की हैं। इधर, सूचना मिलते ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर और संबंधित आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, इस दोहरे हत्याकांड में किसी जानकर का ही हाथ हैं। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि घर में किसी भी तरह की फोर्स एंट्री नहीं हैं।
हालांकि, पुलिस को ये क्लू मिला है कि दंपति ने कुछ लोगों को पैसा दे रखा था। इसलिए पुलिस इस बात पर भी छानबीन कर रही है कि कहीं किसी ने ब्याज के पैसे को लेकर उनकी हत्या तो नहीं की।
पुलिस के मुताबिक, मृतक के घर में देर रात तक पार्टी हुई थी। घटना स्थल से शराब की बोतलें और खाने का सामान भी बरामद हुआ हैं। पुलिस को घर में सारा सामान बिखरा मिला। बेसमेंट की छानबीन से ऐसा लगता है जैसे मृतक और हत्यारों ने साथ में बैठकर शराब पी हैं। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश सिंह ने कहा है कि हर एंगल पर हमारी जांच चल रही हैं। हम जल्द खुलासा कर लेंगे।
वहीं, पुलिस को बेटे रोहित ने बताया है कि घर में किसी भी तरह का कोई झगड़ा नहीं हुआ था। बल्कि, मां की बहन सोनू से गुरुवार रात 11 बजे फोन पर बात हुई थी। सुमन ने बताया था कि नीचे पार्टी चल रही है, तब सोनू ने कहा कि वह कमरा बंद करके सो जाएं।
इतना ही नहीं सुमन नाथ ने रात में दामाद से भी बात की थी। उन्होंने दामाद को बताया था कि नीचे पार्टी चल रही हैं।



