उपचुनावों के लिए कांग्रेस का चुनावी मुख्यालय होगा ग्वालियर, कमलनाथ भी होंगे ग्वालियर शिफ्ट
.jpeg)
उपचुनावों के लिए कांग्रेस का चुनावी मुख्यालय होगा ग्वालियर, कमलनाथ भी होंगे ग्वालियर शिफ्ट
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में बढ़ती राजनीति के बीच अब दोनों पार्टियों (भाजपा और कांग्रेस) ने उपचुनाव की तैयारियां करनी शुरू कर दी है….. बड़ी खबर यह है कि उपचुनाव के लिए कांग्रेस का चुनावी मुख्यालय ग्वालियर होगा.. साथ ही यह भी बता दें कि कमलनाथ भी अब ग्वालियर शिफ्ट होंगे..
मध्य प्रदेश में 2 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार दूसरी बार हुआ जिसमें 28 मंत्री बने…. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी 28 मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलाई…
अब सभी उप चुनाव की तैयारियों में जोरों शोरों से जुट गए हैं.. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अभी तक प्रदेश में सिर्फ एक टाइगर थे अब दो टाइगर हो चुके हैं…. आगामी उप चुनाव भाजपा ही जीतेगी.
मध्य प्रदेश की राजनीति में देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आने वाले उपचुनाव में किसका परचम लहरा रहा है.. क्योंकि दोनों पार्टियों के दावे चुनाव जीतने के ही है… पर हकीकत में तो जीत एक ही पार्टी की होनी है अब वह पार्टी कौन होगी यह उपचुनाव के बाद ही पता चलेगा…