सभी खबरें

कमलनाथ ने 500 करोड़ के जवाहर भवन को राहुल गांधी के चहेते बहुत बड़े ग्रुप को बेचा, ये अधिकार किसने दिया? रामेश्वर शर्मा

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भाजपा के दिग्गज विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा की – भोपाल के रोशनपुरा चौराहा स्थित कांग्रेस के जवाहर भवन को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी द्वारा राहुल गांधी के चहेते बहुत बड़े ग्रुप को बेच दिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार से आबंटित लगभग 500 करोड़ कीमत की संपत्ति को बेचने का अधिकार कमलनाथ जी को किसने दिया? 

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के इस आरोप पर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने जमकर पलटवार किया। उन्होंने भी ट्वीट करते हुए रामेश्वर शर्मा और भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – भाजपा मानसिक चिकित्सालय जल्द से जल्द खुलवाये , इन जैसे भाजपा नेताओ को उसमें भर्ती कर इनकी जाँच व इलाज करवाये। दिन भर झूठ बोलना,उलज़लुल बोलना, बिना सिर-पैर की बात करना इनकी आदत बन चुका है। यह आरोप पूरी तरह झूठा है। लगता है कि भाजपा नेताओ में घटिया बयान की प्रतिस्पर्धा चल रही है।

खास बात ये है कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ये हमला जब बोला है, जब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर  देश की सभी संपत्तियों को बेचने का आरोप लगा रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button