सभी खबरें

CM Shivraj के इस फैसले पर Kamalnath ने उठाए सवाल, साधा जमकर निशाना

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट –  गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसला लिया कि मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में व्यापारियों से लिए जाने वाले मंडी शुल्क की राशि अब 1.50 रु. के स्थान पर 50 पैसे प्रति 100 रु. होगी। यह छूट 14 नवंबर 2020 से आगामी 3 माह के लिए रहेगी।

सीएम शिवराज के इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करके शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। 

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा की – एक और चुनावी घोषणा बनी धोखा। मंडी टेक्स में सिर्फ 3 माह के लिए दी गई परीक्षण अस्थायी छूट कृषि उपज व्यापारियों के साथ बड़ा धोखा, इससे ना व्यापारियों का भला होगा ना किसानो का।

उन्होंने अलगे ट्वीट में लिखा की – व्यापारियों ने किसान हित में व व्यापारियों के हित में सरकार के सामने कई जायज़ माँगे रखी थी लेकिन किसी पर भी फ़ैसला नहीं।मंडी टेक्स की यह छूट भी स्थायी रूप से लागू होना चाहिये थी। वर्तमान समय में मंडी में ऐसे ही आवक कम होने की कगार पर।

कमलनाथ यहीं नही रुके उन्होंने आगे लिखा की – ऐसे में मात्र तीन माह के लिये मिली अस्थायी छूट का कोई बड़ा फायदा व्यापारियों को नहीं मिलेगा ? बाद में रेवेन्यू लॉस के नाम पर मंडी टेक्स फिर बढ़ा दिया जाएगा। अभी सिर्फ़ गुमराह करने के लिये लिया गया निर्णय , इससे कृषि उपज व्यापारियों को कोई बड़ा फ़ायदा नहीं।

वहीं, उन्होंने अपने अलगे ट्वीट में कहा की – यदि सरकार व्यापारियों का व किसानो का हित चाहती है तो इस छूट को परीक्षण के तौर पर अस्थायी रूप से लागू करने की बजाय इसे स्थायी रूप से लागू करे व उनकी सभी जायज़ माँगो पर तत्काल निर्णय लिया जावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button