8 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

BHOPAL: KAMALNATH सरकार खोलने जा रही देश का पहला टाइम बैंक

प्रदेशवासियों में सेवा के भाव को बढ़ाने के लिए कमलनाथ सरकार की ख़ास पहल

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने 'टाइम बैंक' को खोलने का फैसला लिया है. यह देश का पहला टाइम बैंक होगा. जिसे राज्य के हर जिले में खोला जाएगा.

क्या है ये टाइम बैंक ?

दरअसल बीते शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी किया. जिसमें राज्य के हरेक जिले में टाइम बैंक खोलने की बात कही गयी है. टाइम बैंक की योजना के जरिए आपके द्वारा किसी भी व्यक्ति की जितनी सेवा/मदद की जाएगी उतने ही घंटे आपके खाते में जमा हो जाएँगे. और जब आपको मदद की आवश्यकता होगी तब उन्हीं घंटो के हिसाब से कोई अन्य व्यक्ति आपकी सहायता करेगा. इस योजना का मकसद सभी लोगों के बीच सेवा का भाव बढ़ाना है. ताकि किसी भी मददगार को बिना किसी रूकावट के मदद मिल सके. हालांकि इन टाइम बैंकों की संख्या कितनी होगी इसको लेकर प्रदेश सरकार ने अभी साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहा है.  

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।