Bhopal : पोषण आहार का निजीकरण कर रही Kamalnath सरकार, CS ने बदला कैबिनेट का फैसला :- Shivraj Singh Chauhan

* मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाए वर्तमान कमलनाथ सरकार पर गंभीर आरोप
* उन्होंने कमलनाथ सरकार को भ्रष्ट सरकार करार दिया
* शिवराज सिंह का कहना है कि कमलनाथ सरकार के राज़ में 'टेक होम राशन' और 'पोषण आहार' में कालाबाज़ारी चल रही है।
दरअसल, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वर्तमान सरकार पर पोषण आहार और टेक होम राशन में खेल खेलने जैसे आरोप लगाए और कहा की हमारी सरकार के समय यह काम किसी प्राइवेट संस्था को देने के बजाय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर महिला स्व सहायता समूह को दिया गया था। इसके लिए हमने अपने कार्यकाल में 7 संयंत्र देवास, धार, होशंगाबाद, मंडला और भी अन्य तीन जिलों में बनाए थे।
इसके साथ ही साथ शिवराज बोले की कमलनाथ सरकार की कैबिनेट ने भी ये फैसला लिया था कि एमपी एग्रो (M.P Agro) किसी भी निजी कंपनी या ठेकेदारों को सम्मलित नहीं करेगी। लेकिन मप्र सरकार के चीफ सेक्रटरी (Chief Secretary) ने इस फैसले को गायब ही कर दिया। क्या CS की इतनी मज़ाल कि वो कैबिनेट के फैसले को बदल दे।
पूर्व ACS गौरी सिंह पर बोले शिवराज :-
मैं गौरी सिंह का अभिनन्दन करता हूँ। आपको बता दें कि गौरी सिंह ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि पोषण आहार का निजीकरण नहीं होना चाहिए। राज्य के CS गलत तरीके से कैबिनेट के फैसले को बदल रहें है, इतनी पावर उनको किसने दी की वो कैबिनेट के फैसले को बदल सके। कमलनाथ सरकार में ईमानदार अफसरों की बली चढ़ाई जा रही है। इस फैसले पर मुख्यमंत्री कमलनाथ को खुद जवाब देने सामने आना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच मतभेद तो चलते रहते हैं। हालाँकि कमलनाथ सरकार व कांग्रेस ने शिवराज सिंह के ताबड़तोड़ बयान की इस श्रंखला पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि कांग्रेस शिवराज सिंह के इस बयान पर क्या जबाव देती है।




