पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज से की यह मांग….
.jpeg)
भोपाल/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग की है कि राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में पुरस्कार पाने वाले प्रदेश के सभी शहरों के सफाई कर्मचारियों को पुरस्कार समर्पित कर दें..
कमलनाथ ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं शिवराज सिंह से मांग करता हूं कि राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में पुरस्कार पाने वाले प्रदेश के सभी शहरों के सभी सफाई कर्मचारियों को यह पुरस्कार की घोषणा की जाएगी क्योंकि इन पुरस्कारों के असली हकदार वही हैं जिन्होंने अपनी रात दिन की मेहनत से इन शहरों को मूर्त रूप प्रदान किया है.
मैंने अपनी सरकार में पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में पुरस्कार पाने वाले प्रदेश के शीर्ष शहरों के सभी सफाई कर्मियों को यह पुरस्कार समर्पित करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की थी..वर्तमान सरकार को भी यही करना चाहिए..


.jpeg)

