
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूसीसी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार, किसान, बेरोजगारी जनता के मुद्दे हैं। यूसीसी कितने लोग समझते हैं। आम लोग खड़े हैं पूछिए जानते हैं यूसीसी क्या है? उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर वह अपनी बात करें, हम अपनी बात करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने घोटाले और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की गारंटी वाले बयान पर कहा कि पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम नहीं लिया। उनका इशारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हो सकता है।
प्रधानमंत्री के बयान 2024 में फिर से बीजेपी की सरकार बन रही है, जिससे विपक्ष बौखला गया है। इस पर कमलनाथ ने कहा कि आपको क्या मैं बौखलाया हुआ लगता हूं। दिल्ली में कांग्रेस की बैठक को लेकर कहा कि यह मीटिंग तो होते रहती हैं।