कमलनाथ ने दी पुलिस को चेतावनी: कहा- 8 महीने बाद लूंगा सबका हिसाब

निवाड़ी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने निवाड़ी पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करना बंद कर दे। आठ महीने बाद हमारी सरकार आएगी तो किसी को नहीं छोड़ेंगे। सबका हिसाब लिया जाएगा।

दरअसल, PCC Chief Kamal Nath शनिवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राठौर के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व अमर सिंह राठौर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए निवाड़ी पुलिस को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करना बंद कर दे। आठ महीने के बाद हमारी सरकार आएगी तो किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। सबका हिसाब लिया जाएगा।

साथ ही कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज पर तंज कस्ते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान की कलाकारी और नौटंकी प्रदेश की जनता अच्छे तरीके से समझ गई है। शिवराज सिंह अगर झूठ न बोले तो पेट नहीं चलता और जब तक कमलनाथ की बुराई न करे तब तक खाना हजम नहीं होता है।

Exit mobile version