सभी खबरें

कमलनाथ ने इस दिग्गज को दिखाया PCC से बाहर का रास्ता, अब इनको सौंपी अहम ज़िम्मेदारी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 24 खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव होती हुई नजर आ रहीं हैं। कांग्रेस ज़ोरो शोरों से इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल को पीसीसी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। गोविंद गोयल के इस्तीफे के बाद प्रकाश जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

इसके अलावा कांग्रेस ने पूर्व विधायक रजनीश हरवंश सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कांग्रेस सेवा दल का नया अध्यक्ष बनाया हैं।

हालांकि, कमलनाथ का प्रदेश कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल को पीसीसी से बाहर का रास्ता दिखाना इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं। खास बात ये है कि गोयल को दिग्विजय सिंह का समर्थक माना जाता हैं। जबकि प्रकाश जैन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद करीबी माने जाते हैं। 

ऐसे में पार्टी में गुटबाजी को एक बार फिर हवा मिल सकती हैं। या आगे जाकर कांग्रेस के लिए ये कदम गलत भी साबित हो सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button