कमलनाथ:बीजेपी के राज में शराब माफिया फल-फूल रहे है,आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज हो।

मध्यप्रदेश/भोपाल:- नकली शराब से हो रही मौतों से सियासत गलियारों में जंग छिड़ी हुई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नकली शराब के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेर लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि नकली शराब का कारोबार पूरे प्रदेश में फैलता जा रहा है,मंदसौर में नकली शराब पीने की वजह से मौतों के बाद अब इंदौर में भी नकली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है,साथ ही खंडवा और खरगोन में भी हुई मौतों में नकली शराब की पुष्टि हो चुकी थी। लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।
कमलनाथ का कहना था की उज्जैन की घटना के बाद जाँच दाल के नाम पर सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है कमलनाथ ने सरकार से पूछा कि उज्जैन में हुई जांच का क्या हुआ सरकार रिपोर्ट को क्यों छुपा रही है उसे सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है। साथ ही कहा कि सरकार अभी तक सो रही है इतनी मौतें होने के बाद भी सरकार माफियाओं के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं ले रही है। या यही कारण हो सकता है की शराब माफिया अबकारी विभाग और पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रही है इसी कारण से माफियाओं के होंसले बुलंद है। कमलनाथ ने कहा कि दोषियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्यवाही हो।
वहीँ बीजेपी ने कमलनाथ के बयान पर जवाबी हमला बोला कि शराब माफिया कांग्रेस सरकार की देन है। कांग्रेस के 15 महीने के कार्यकाल में शराब माफिया पनपे है.इसकी पुष्टि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मंत्री ने की थी।




