उज्जैन: सरकार के नियम जनता के लिए कुछ और कैलाश विजयवर्गीय के लिए कुछ! महाकाल मंदिर में हुआ हंगामा

सरकार के नियम जनता के लिए कुछ और कैलाश विजयवर्गीय के लिए कुछ! महाकाल मंदिर में हुआ हंगामा
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज दर्शन करने कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय पहुंचे थे. इस दौरान महाकाल मंदिर में जमकर हंगामा हुआ.
इसके चलते भस्म आरती में आधे घंटे की देरी हो गई। नेता शुक्रवार सुबह महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे और उनके आते ही मंदिर प्रशासन ने सभी गेट बंद कर दिए। बताया जा रहा है कि CCTV भी बंद कर दिए गए थे।
सुबह 4 बजे भस्म आरती करने जब मुख्य पुजारी अजय और दूसरे पुजारी गेट नंबर चार पर पहुंचे तो उन्हें वहीं रोक दिया गया। इसके कुछ देर बाद आगे जाने दिया गया तो सूर्यमुखी द्वार पर फिर से रोक दिया गया। पुजारी अजय ने यहां तैनात वाणिज्यिक कर अधिकारी दिनेश जायसवाल से रोकने की वजह पूछी तो वे बहस करने लगे। इसी बीच पुजारियों ने सभा मंडप में कैलाश विजयवर्गीय के साथ आकाश और रमेश मेंदोला को देखा तो वे भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।
यहां तक कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिकायत करने की बात भी कही गई. पुजारियों ने कहा कि जब मंदिर प्रशासन में कोविड-19 टोंक वालों की वजह से किसी को जाने की अनुमति नहीं है तो नेता आखिर कैसे गर्भगृह तक पहुंच गए.
अब देखते हैं कि पुजारियों के शिकायत के बाद आगे क्या कुछ होने वाला है.

.jpeg)


