सभी खबरें

भाषण देते रहे "महाराज", पास में खड़े होकर रोती रही मंत्री इमरती देवी

मध्यप्रदेश/डबरा –भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर हमला बोला। दरअसल, कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी को आइटम कहने पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। 

यहीं कारण है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ का जमकर घेराव किया। उन्होंने कहा कि मैं दुखी हूं क्योंकि कमलनाथ ने इस क्षेत्र की बेटी का अपमान किया हैं। कमलनाथ को इस बेइज्ज़ती का जवाब इमरती नहीं क्षेत्र की जनता देगी।

उन्होंने कहा कि इमरती देवी को कोई बेइज्ज़त करेगा तो बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं, उन्होंने कहा कि यह चुनाव इमरती नहीं लड़ रही, यह चुनाव सिंधिया परिवार का मुखिया लड़ रहा हैं। 

इधर, सिंधिया मंच से भाषण देते रहे और इमरती मंच के पास रोती रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button