"महाराज" ने की पार्टी से गद्दारी, बोलते तो छोड़ देता अपनी "राज्यसभा सीट" – दिग्विजय सिंह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhy Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) और राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (BJP Leader Jyotiraditya Scindia) के खिलाफ बड़ा हमला बोला हैं। बता दे कि जब से सिंधिया कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए है तबसे कांग्रेस के दिग्गज नेता उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। यहीं कारण है कि एक बार फिर दिग्गी राजा ने महाराज पर करारा तंज कसा हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के साथ गद्दारी की है, वे चाहते तो मैं राज्यसभा की सीट (RajyaSabha Seat) छोडऩे को तैयार था। दिग्विजय ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है, उनको हराना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग दलबदल करते हैं, उनको छह साल के लिए चुनाव लडऩे से अयोग्य घोषित कर देना चाहिए। कानून में यह प्रावधान होना जरूरी हैं।
वही, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) और उनके बीच चल रही मदभेेेद की खबरों को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे और कमलनाथ के बीच पिछले 40 साल से संबंध हैं। हमारे रिश्ते भाई जैसे हैं, इसलिए जो लोग यह कह रहे हैं कि मेरे और उनके बीच मतभेद या अनबन है, यह उनकी गलतफहमी है। हमारे बीच में जब कोई मुद्दा आता है तो हम बैठकर बात कर लेते हैं।




