सभी खबरें

MP: JMB आतंकवादियों से पूछताछ में हुए सनसनीखेज खुलासे, तालिबान से है कनेक्शन

MP: JMB आतंकवादियों से पूछताछ में हुए सनसनीखेज खुलासा, तालिबान से है कनेक्शन

 

 

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में 4 बांग्लादेशी आतंकवादियों के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में बड़े खुलासे सामने आए हैं जिसमें यह बात पता चली है कि इन आतंकवादियों के कलेक्शन तालेबान से थे.

ये लोग अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और युवाओं को भड़का कर स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे. ये आतंकवादी बांग्लादेश में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे और इनका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है.

 

पूछताछ में कई तरह की बातें सामने आई हैं.मध्य प्रदेश के बाद अब यूपी में भी इस संगठन से जुड़े आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. यूपी एटीएस ने साजिश में शामिल एक आरोपी इनामुलहक को सहारनपुर से गिरफ्तार किया. ये आतंकवादी फेसबुक, यूट्यूब के जरिए जेहाद से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा था. इसके साथ ही यह बात भी सामने आई कि वह ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने वाला था.

इस आतंकवादी के सहयोगी मोहम्मद फुरकान अली और नबील खान को भी गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड मिले हैं.

एटीएस के अनुसार चारों अत्यधिक कट्टरपंथी हैं। साथ ही टेकी भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button