लाशों के ढेर पर ठहाके लगाना और दुःखी व डरी जनता के दर्द पर जश्न मनाना कोई शिवराज जी से सीखे..!:- जीतू पटवारी

लाशों के ढेर पर ठहाके लगाना और दुःखी व डरी जनता के दर्द पर जश्न मनाना कोई शिवराज जी से सीखे..।
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:-मध्यप्रदेश(MP) में इन दिनों राजनीति चरम पर है. इसी बीच कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh) ने बीजेपी ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की. जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो में सीएम शिवराज कहां के लगाते हुए नजर आए.
पर सीएम शिवराज को या नहीं पता था कि उनका या ठहाका लगाना उनके किरदार पर भारी पड़ सकता है. विपक्ष शिवराज सिंह चौहान के इस वीडियो वायरल होने के बाद से लगातार उनको ट्रोल कर रही है.

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari)ने कहा कि ये उस मप्र के मुख्यमंत्री एवं सत्ताधारी दल के ठहाके हैं – जहाँ 7645 संक्रमित, 334 मौतें, 100 मज़दूरों की मौत, सभी ज़िले संक्रमित, पुलिस-डॉक्टर की मौत, हर तरफ़ लाश और शोक है।
विवेक तंखा(Vivek Tankha) ने भी इस विषय पर ट्वीट किया और कहा कि
क्या यह 29मई 2020का वीडियो है। भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री जी ऐसा ओछा मज़ाक़ कोरोना काल के बारे में करते हुए। बेहद शर्मिंदगी महसूस हो रही है। प्रदेश के मुखिया का यह आचरण असहनीय। शिवराज सिंह चौहान को बेबस समय में जनता का मज़ाक़ नहीं उड़ाना चाहिए।
https://twitter.com/VTankha/status/1266595789645602817?s=19
इनके साथ ही कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने इस वीडियो को लेकर शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है…
अब देखना यह होगा कि शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस ट्रोलिंग पर क्या जवाब दिया जाता है.
.jpeg)



