सभी खबरें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ गई अंजली भाभी, ये है वजह….

नई दिल्ली/आयुषी जैन/टीवी की दुनिया के मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी बटोरने के मामले में सबसे आगे रहता है, और बीते 12 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दर्शकों के दिल में जगह बनाए हुए है..

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है..शो में अंजली मेहता अका नेहा मेहता जो तारक मेहता की डाइटिशियन बीवी का किरदार निभा रही थी वह शो को अलविदा कहने वाली है..

सब टीवी पर प्रसारित होने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सपोर्ट ब्वॉय ने लिखा है नेहा मेहता ने शो छोड़ दिया है और अंजली भाभी अब सेट पर नजर नहीं आएंगी हालांकि मेकर्स ने नेहा को शो में रखने की पूरी कोशिश की..

आपको बता दें नेहा मेहता के शो छोड़ने की वजह उनके अपने करियर के अलग प्लान्स है और खबर आ रही है कि वह जल्द ही आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाली है..

आपको बता दें, नेहा मेहता उर्फ अंजलि भाभी 12 साल से इस शो में काम कर रही थी, हाल ही में उन्होंने शो छोड़ दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button