जब जब भाजपाइयों का ईमान और चरित्र डिगा, तब तब किसी अन्य दल का छोटा – बड़ा नेता बिकता है, जितिन प्रसाद पर दिग्विजय सिंह का निशाना

जब जब भाजपाइयों का ईमान और चरित्र डिगा, तब तब किसी अन्य दल का छोटा – बड़ा नेता बिकता है, जितिन प्रसाद पर दिग्विजय सिंह का निशाना
देश की राजनीति में दलबदल का कार्यक्रम लगातार जारी रहता है. सभी भाजपा के दिग्गज नेता कांग्रेस में आते हैं तो कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं और पर शुरू हो जाता है जुबानी जंग..
बुधवार सुबह बीजेपी मुख्यालय में जितिन प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में दिल्ली में पार्टी हेडक्वॉर्टर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बीजेपी की सदस्यता ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद जितिन प्रसाद पार्टी छोड़ने वाले दूसरे बड़े नेता हैं जो राहुल गांधी के करीबियों में शामिल थे। इसके बाद से कांग्रेस नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं इस पर आ रही हैं।
पूरे मामले को लेकर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने जितिन प्रसाद के साथ-साथ भाजपा पर भी निशाना साधा है उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब जब भाजपाइयों का ईमान और चरित्र डिगा, तब तब किसी अन्य दल का छोटा – बड़ा नेता बिकता है। राष्ट्रवाद की आड़ में चरित्र जाए भाड़ में, सत्ता का खून लग गया सत्तालोलुपों की दाढ़ में.
जब से कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेन भाजपा में आए हैं तब से उन पर लगातार हमने बाजी जारी है.वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जाने वाले जाते रहते हैं, उन्हें हम रोक नहीं सकते




