सभी खबरें

छत्तीसगढ़:- राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बघेल सरकार ने शुरू किया "राजीव गांधी किसान न्याय योजना", इस प्रकार मिलेगा किसानों को लाभ

छत्तीसगढ़:- राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बघेल सरकार ने शुरू किया “राजीव गांधी किसान न्याय योजना”, इस प्रकार मिलेगा किसानों को लाभ 

 छत्तीसगढ़ / गरिमा श्रीवास्तव:- राजीव गांधी(Rajeev Gandhi) की पुण्यतिथि पर आज भूपेश बघेल की सरकार ने “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” का शुभारंभ किया है. इस योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को लाभान्वित किया जाएगा.

इस योजना के तहत 2019 से खरीफ की धान, मक्का और गन्ना जैसी फसलों पर किसानों को अधिकतम 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि दी जाएगी.

इस योजना में धान की फसल के लिए 18 लाख 34 हजार 834 किसानों को प्रथम किस्त के रूप में 1500 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। 

छत्तीसगढ़ सरकार(Chattisgarh Government) ने धान की खरीद का मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था, जबकि केंद्र सरकार ने धन की गुणवत्ता के आधार पर 1815 रुपये और 1825 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय की है। केंद्र सरकार(Central Government) के मुक़ाबले छत्तीसगढ़ सरकार डीबीटी के माध्यम से किसानों को प्रति क्विंटल 685 रुपये या 675 रुपये का भुगतान ज्यादा करेगी। इस योजना से किसानों को अत्यधिक लाभ होगा, करो ना वैश्विक महामारी के दौरान मजदूर और किसान वर्ग गरीबी की सबसे ज्यादा मार झेल रहा है जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया.

 इस योजना से छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को उनके उपज की उचित राशि देने की कोशिश कर रही है. आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) कर इस योजना का शुभारंभ किया,. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button