सभी खबरें

जबलपुर :  धान खरीदी में गड़बड़झाला, ऑनलाइन रिकॉर्ड 20 हजार क्विंटल परिवहन भी दर्ज, मौके पर मिली 50 हजार क्विंटल धान

जबलपुर :  धान खरीदी में गड़बड़झाला ऑनलाइन रिकॉर्ड 20 हजार क्विंटल परिवहन भी दर्ज, मौके पर मिली 50 हजार क्विंटल धान

  •  पाटन के कुकरभुका स्थित विनायक वेयरहाउस खरीदी केंद्र का मामला
  • एसडीएम पाटन के औचक निरीक्षण में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

 द लोकनीति डेस्क जबलपुर
 धान की सरकारी खरीदी में गड़बड़झाला लगातार चल रहा है।धान खरीदी केंद्र में लगे प्रबंधक खरीदी प्रभारी की मिलीभगत से लंबा खेल खेला जा रहा है और किसानों का हक मारकर व्यापारी और बिचौलियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। ताजा मामला जबलपुर के पाटन स्थित ग्राम कुकुरभुका के विनायक वेयरहाउस का है जहां पर ऑनलाइन रिकॉर्ड में तो धान की सरकारी खरीद ही 20000 क्विंटल देख रही थी, साथ ही 17000 क्विंटल का परिवहन भी हो चुका था लेकिन खरीदी केंद्र में मौके पर 50000 क्विंटल धान रखी मिली। 
 औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई बड़ी गड़बड़ी
जानकारी के मुताबिक पाटन एसडीएम आशीष पांडे तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी और नायब तहसीलदार  ग्राम कुकुरभुका के विनायक वेयरहाउस में खरीदी केंद्र क्रमांक 1 सेवा सहकारी समिति दो एवं तीन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। केंद्र के प्रांगण में लगभग 50000 क्विंटल धान रखी हुई थी मौके पर ऑपरेटर श्रीकांत नदेसरिया ने तीनों केंद्रों की ऑनलाइन रिपोर्ट में बताया कि 259 किसानों से 20165 क्विंटल धान की खरीदी हुई है और परिवहन 17888 क्विंटल का अभी तक हो चुका है।


 बोरियों में नहीं लगे थे टैग और किसानों का पंजीयन क्रमांक
वेयर हाउस के अंदर रखी हुई दूरियों की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि बुरी में किसानों के नाम पंजीयन क्रमांक तक दर्ज नहीं थे। मौके पर किसान सौरव ने बताया कि उसका पंजीयन क्रमांक 1193387836 में 353.43 क्विंटल का एसएमएस आ चुका है। जिसमें से करीब 246 क्विंटल धान की तुलाई हो गई है, उसे 1 सप्ताह तक केंद्र में रहना पड़ा। सर्वेयर द्वारा एसडीएम की उपस्थिति में उपज का सैंपल परीक्षण कर छन्ना पंखा से साफ कराया गया।
 
 खरीदी केंद्र में बेचने लाई गई 7.50 लाख रुपये मूल्य की चार सौ क्विंटल अमानक धान जप्त.
जबलपुर 

 पनागर कृषि उपज उप मंडी स्थित उपार्जन केंद्र पर बेचने लाई गई लगभग 7 लाख 47 हजार रुपये मूल्य की 400 क्विंटल अमानक धान को जप्त किया गया है । अमानक धान को जप्त करने की कार्यवाही एसडीएम जबलपुर नमः शिवाय अरजरिया द्वारा इस खरीदी केंद्र के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान की गई । एसडीएम जबलपुर पनागर खरीदी केंद्र पर बेचने लाई गई यह धान पुरानी और चार-पाँच किस्म की थी । इसे खरीदी केंद्र पर एक ढेर में मिक्स करके रखा गया था । 


                   अरजरिया के अनुसार निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पूरी 400 क्विंटल धान आदित्य जैन नाम के कृषक की है । जबकि उसके नाम पर पंजीयन केवल 35 धान का ही पंजीयन कराया गया था । अलग-अलग किस्म की मिक्स के रखी गई इस धान को जप्त कर क्षेत्र के सहकारिता निरीक्षक की सुपर्दगी में दे दिया गया है । एसडीएम जबलपुर श्री अरजरिया के मुताबिक जप्त की गई अमानक धान को कहाँ से लाई गई है इसकी भी जाँच की जा रही है । उन्होंने बताया कि जप्त की गई इस धान को राजसात करने की कार्यवाही कर नीलाम किया जायेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button