जबलपुर : गरीबों को बीमारी से राहत देने की योजना के नाम पर मांगे जा रहे थे रुपए, कलेक्टर के पास पहुंचा ऑडियो

जबलपुर : गरीबों को बीमारी से राहत देने की योजना के नाम पर मांगे जा रहे थे रुपए, कलेक्टर के पास पहुंचा ऑडियो
गरीबों से फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए फोन करके ₹5000 की मांग
जबलपुर की मुक्ति फाउंडेशन के सदस्य का फर्जीवाड़ा
कलेक्टर की जांच में सही पाया गया मामला पुलिस को सौंपी शिकायत
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
गरीबों को इलाज में राहत देने की सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना के फर्जी कार्ड बनाने के नाम पर फोन करके रुपए मांगे जाने का मामला जबलपुर में सामने आया है। संबंधित व्यक्ति द्वारा मांगे गए रुपए का ऑडियो कलेक्टर कर्मवीर शर्मा तक पहुंच गया कलेक्टर ने जब मामले की जांच की तो पूरा मामला सही पाया गया। फिलहाल कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लालगंज थाने में शिकायत दी।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले सपना बिल्डिंग इससे मुक्ति फाउंडेशन कार्यालय के कार्यालय में गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर आशीष हॉस्पिटल के माध्यम से लगाया गया था। शिविर में 115 व्यक्ति कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे थे। जिनके नाम रजिस्टर में दर्ज थे। जो लोग आयुष्मान कार्ड के लिए अपात्र हो गए थे उन्हें अलग कर दिया गया था। मंगलवार को मुक्ति फाउंडेशन के आयुष गुप्ता ने सराफा निवासी विजय सोनी को फोन किया और कहा कि तुम्हारा कार्ड अगर बनाना है तो एक सदस्य के ₹5000 लगेंगे। उसने बताया कि उसके घर में 4 सदस्य हैं ऐसे में तो उसके ₹20000 लगेंगे। इस पर आयुष ने कहा कि इसके लिए पूरी प्रक्रिया करनी पड़ेगी, तब कहीं जाकर कार्ड बनेगा।
कलेक्टर को भेज दी ऑडियो रिकॉर्डिंग
विजय सोनी ने यह ऑडियो रिकॉर्डिंग कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और ई गवर्नेंस मैनेजर चित्रांशु त्रिपाठी को भेज दी। कलेक्टर ने इसे सुनते ही एसडीएम को बताया और उन्होंने तहसीलदार राजेश सिंह को रात नहीं संस्था के कार्यालय में भेजा। संबंधित जांच पड़ताल के बाद तहसीलदार ई गवर्नेंस मैनेजर ने पंचनामा तैयार का लालगंज थाने में इसकी शिकायत की मुक्ति फाउंडेशन के संस्थापक डॉ विवेक जैन ने बताया कि संस्था मूलतः थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार का काम करती है पुलिस ने शिकायत के आधार पर रजिस्टर जप्त करते हुए जांच शुरू कर दी है।




