जबलपुर : किसके प्रभु श्री राम इस पर सियासत तेज?? "

जबलपुर : किसके प्रभु श्री राम इस पर सियासत तेज?? “
जबलपुर।जबलपुर में ४ अगस्त की सुबह १२ बजे से कांग्रेस और भाजपा के बीच किसके प्रभु राम इसे लेकर जोर आजमाईश शुरु हो जाएगी। नौदराब्रिज के जिस हनुमान मंदिर में कांग्रेस ने ४ अगस्त की शाम ५ बजे १० हजार दीप जलाने का आयोजन रखा है वहीं पर भाजपा ने उसी मंदिर में ४ की सुबह १२ बजे से अखंड रामायण पाठ के आयोजन की घोषणा कर दी है। बड़ा सवाल शासन के सामने है जिसे सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए दोनों पार्टियों के दिग्गजों के सामने अपनी व्यथा सुनानी होगी।
मंगलवार को नौदराब्रिज में १० हजार दिए जलाएगी नगर कांग्रेस
– कमलनाथ ने की विधायक, जिला अध्यक्ष व आईटी सेल अध्यक्षों से वर्चुअल मीटिंग।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रक्षाबंधन के दिन शुभकामनाएं दी। सोमवार को सुबह
11 बजे मध्य प्रदेश के के विधायक, जिला अध्यक्ष एवं आईटी सेल के सभी अध्यक्षों की वर्चुअल मीटिंग की। जिसमें उन्होंने संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आवाहन किया है कि राम मंदिर भूमि पूजन एवं वैश्विक बीमारी से निजात पाने, देश प्रदेश की खुशहाली को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस जनों के द्वारा 4 अगस्त मंगलवार को घरों के करीब मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ श्री राम की आरती कर पूजन करें। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करें जिन्होंने श्री राम जन्मभूमि के पट खुलवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। वर्ष 1989 को शिला पूजन की अनुमति प्रदान की।
होगा हनुमान चालीसा का पाठ
प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि सभी कांग्रेस नेता कार्यकर्ता व विंगों के पदाधिकारी अपने अपने घरों के आसपास के श्री राम जी, श्री राम हनुमान के मंदिर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दीप प्रज्वलित कर पूजन करें। साथ ही राजीव गांधी के किए कार्यों के किए कार्यों राजीव गांधी के किए कार्यों के किए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करें। विशेष रूप से कार्यक्रम लॉकडाउन का पालन करें। अपने कार्यक्रम की जानकारी से संगठन को अवगत कराएं। शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा मंगलवार को शाम 5 बजे नॉदराब्रिज हनुमान मंदिर में श्री राम आरती हनुमान चालीसा के साथ पूजन किया जाएगा और साथ ही राजीव गांधी की प्रतिमा पर दीप जलाकर पुष्पांजलि दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव सौरभ शर्मा के द्वारा रसलचौक, नौदराब्रिज में 10 हजार दीप रोशन कार्यक्रम किया जाएगा।
सांसद द्वारा अखंड रामायण पाठ की शुरुआत आज
अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के पावन अवसर पर सांसद राकेश सिंह द्वारा नौदरा ब्रिज स्थित श्री हनुमान मंदिर में कल मंगलवार 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे से अखंड रामायण पाठ की शुरुआत होगी। जिसका समापन बुधवार 5 अगस्त को भूमिपूजन के साथ ही होगा। अखण्ड पाठ की शुरुआत में सांसद राकेश सिंह के साथ सभी जनप्रतिनिधि हनुमान मंदिर में उपस्थित रहेंगे। सांसद श्री सिंह ने कहा कि श्रीराम के मंदिर का भूमिपूजन एतिहासिक क्षण है क्योंकि हम सभी के आराध्य प्रभु श्रीराम के मंदिर का जो सपना देश के हर नागरिक ने देखा था उसके निर्माण की शुरुआत भूमिपूजन के साथ ही हो जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि श्रीराम न केवल हमारी आस्था के प्रकाश पुंज है बल्कि भारत ही नहीं पूरे विश्व में उन्हें ऐसे आदर्श पुरुष के रूप में जाना जाता है। जिन्होंने मानव रूप में अवतरित होकर विश्व को मर्यादा, संस्कार, सत्य, करुणा और आदर्श राज्य किस तरह स्थापित हो इसका मार्ग दिखाया। इसीलिए उनके मंदिर के निर्माण पर पूरा देश उत्साहित है और इसी अवसर पर अखण्ड मानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है।




