सभी खबरें

जबलपुर : कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस ने मारा छापा, बरगी के तिखारी गांव में 300 लीटर कच्ची शराब और 10000 लीटर महुआ लाहन किया नष्ट

जबलपुर : कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस ने मारा छापा, बरगी के तिखारी गांव में 300 लीटर कच्ची शराब और 10000 लीटर महुआ लाहन किया नष्ट

झाड़ियों के बीच उतारी जा रही थी अवैध कच्ची शराब
दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा एक भागने में हुआ सफल
द लोकनीति डेस्क जबलपुर

बरगी पुलिस ने शुक्रवार को तिखारी गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब और महुआ लाहन किया है।  झाड़ियों के बीच में प्लास्टिक के लगभग 600 कुप्पों एवं 200 लीटर के 8 ड्रमों में कच्ची शराब तैयार करने हेतु लगभग 10,000 हजार लीटर लाहन भरकर छुपाकर रखा हुआ मिला। जिससे लगभग 3000 लीटर कच्ची शराब बनाई जाती को मौके पर ही नष्ट किया गया। 


भट्टी लगाकर उतारी जा रही थी कच्ची शराब
एक स्थान पर पेड़ के नीचे 3 भट्टी लगाकर कच्ची शराब उतारी जा रही थी, ग्राम तिखारी निवासी बुद्धू लाल बरकडे़ उम्र 55 वर्ष एवं रामनाथ पुट्टे उम्र 25 वर्ष जो कच्ची शराब भट्टी लगाकर उतार रहे थे को घेराबंदी कर पकड़ा गया, एक युवक भागने सफल हो गया, भागने वाले युवक का नाम पता पूछने पर अजय आर्मो उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तिखारी ज्ञात हुआ।


इन लोगों के कब्जे से भी बरामद हुई अवैध कच्ची शराब
 रामनाथ पुट्टे के कब्जे से कुप्पों में भरी हुई 120 लीटर कच्ची शराब, बुद्धू लाल बरकड़े के कब्जे से कुप्पों में भरी हुई 110 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुए फरार अजय आर्माे जो कि कुप्पों में भरी हुई 70 लीटर शराब छोड़कर भाग गया है की। सरगर्मी से तलाश जारी है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बरगी में पृथक-पृथक 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा  ने रेड कार्यवाही में शामिल टीम के अधिकारी/कर्मचारियों को नगर पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button