जबलपुर पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने ठोका अध्यक्ष पद पर अपना दावा, BJP की संख्या कम लेकिन…..

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में इस बार कांग्रेस ने निर्वाचित 17 में से 11 सदस्यों को अपना बताया है और जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर अपना दावा ठोका है।

बता दे कि जिला पंचायत चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए है। जिले में कांग्रेस समर्थित 6 प्रत्याशियों, बीजेपी समर्थित 5 प्रत्याशियों, कांग्रेस समर्थित ओबीसी महासंघ के 2 प्रत्याशियों और 4 निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है।

वहीं, जिला प्रशासन ने 17 विजयी सदस्यों को कलेक्टर कार्यालय में निर्वाचन के सर्टिफिकेट दिए हैं।

इधर, बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों की संख्या कम है, लेकिन पार्टी के जीते हुए नेता बैठकों और मैनेजमेंट के जरिए जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर अपना दावा कर रहे हैं।

Exit mobile version