सभी खबरें

जबलपुर में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आंकड़ा हुआ 2000 के पार

जबलपुर। दुनिया भर में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं मध्यप्रदेश में कोरोना का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है आपको बता दें, जबलपुर में चौबीस घण्टे के दौरान आज बुधवार को कोरोना के 86 नये मरीज सामने आये हैं।  कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज बुधवार को 51 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है.

जबलपुर में कोरोना विस्फोटक स्थिति में पहुंच गया है। आज 3 कोरोना पाजिटिव की मौत हो गई है, जिसमें एक की मौत के बाद लिए गए सेम्पल में वह संक्रमित पाया गया है। आज डिस्चार्ज हुये 51 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1406 हो गई है । 

कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 86 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2066 पहुँच गई है । पिछले 24 घण्टे के दौरान चार व्यक्तियों की मृत्यु मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 44 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबकि कोरोना के एक्टिव केस 616 हो गये हैं । आज बुधवार की शाम 6 बजे तक 1482 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वहीं आज 1074 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button