सभी खबरें

Panna : एसपी के जूते में घुसा सांप, फिर हुआ कुछ ऐसा

पन्ना। जिले के एसपी मयंक अवस्थी के जूते में सांप घुस कर बैठा हुआ था। इस बात का उन्हें अंदाजा नहीं था कि सांप उनके जूते में बैठा है। सोमवार को वहं लंच के बाद अपने सरकारी आवास से ऑफिस जाने के लिए जूता उठाया था। मोजा निकालने के लिए उन्होंने जैसे ही जूता में हाथ डाला, तो उन्हें लगा कि अंदर कुछ है। उसके बाद उन्होंने जूते के अंदर जो देखा, उसे देख कर हैरान रह गए।
जूते के अंदर एक छोटा जहरीला सांप बैठा हुआ था। हाथ डालते ही वह फुफकारने लगा था। जूते के अंदर पन्ना एसपी मयंक अवस्थी का हाथ सांप से टच हुआ था। सांप को देख उन्हें लगा कि सांप ने डस लिया है। क्योंकि एसपी के हाथ में जलन हो रहा था। उसके बाद तुंरत उन्होंने अपने स्टॉफ को खबर दी। उसके बाद एसपी कोठी में हड़कंप मच गया।

उसके बाद एसपी मयंक अवस्थी ने तुरंत जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को इसकी जानकारी दी। उसके बाद पन्ना जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ व्हीएस उपाध्याय उनके बंगले पर पहुंचे। उसके बाद एसपी की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में उन्हें सांप काटने के कोई लक्षण नहीं मिले। घंटे भर डॉक्टरों की टीम पन्ना एसपी के स्वास्थ्य की निगरानी की। लेकिन सब कुछ सामान्य रहा।
पन्ना एसपी मयंक अवस्थी अभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button