जबलपुर : पिकनिक मनाने जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

जबलपुर : पिकनिक मनाने जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर
- बरेला थाना अंतर्गत भोले भंडारी तिराहा बाईपास की घटना
- टक्कर मारने वाला मोटरसाइकिल सवार घटना के बाद मौके से हुआ फरार
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
बरेला थाना अंतर्गत भोले भंडारी तेरा बाईपास पर मोटरसाइकिल से पिकनिक मनाने जा रहे दो मोटरसाइकिल सवारों को सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कर आते हुए पुलिस ने टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल सवार की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक जबलपुर गोहलपुर पसियाना रद्दी चौकी निवासी इसाक उर्फ यासीन 27 अपने साथी मकबूल 45 के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर नए वर्ष के जश्न में पिकनिक मनाने के लिए बीजाडांडी जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही बरेला थाना अंतर्गत भोले भंडारी तिराहा बाई पास पहुंचे थे उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत
दुर्घटना में इसाक के सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही उसका साथ ही मकबूल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फरार मोटरसाइकिल की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार दुर्घटना के बाद मौके पर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।




