सभी खबरें

जबलपुर : तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, दो गंभीर, तहस-नहस हुआ घर

जबलपुर : तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, दो गंभीर, तहस-नहस हुआ घर

  • घर में मौजूद एक महिला व एक युवक बुरी तरह झुलस
  • सुहागी में आज सुबह ही घटना, तहस-नहस हुआ घर

द लोकनीति डेस्क जबलपुर

सुहागी में आज सुबह एक घर पर गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क गई। कुछ की देर में तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। जिससे घर में मौजूद एक महिला व एक युवक बुरी तरह झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके में पूरे घर का सामान तहस-नहस हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुहागी निवासी दीपा मित्रा आज सुबह अपने घर पर खाना बना रही थीं। सुबह करीब 10 बजे गैस की टंकी खाली हो गई। जिसके बाद घर में रखा दूसरा गैस सिलेंडर लगाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़क उठी। दीपा और घर में मौजूद दीपक दुबे ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही पूरे कमरे में आग की लपटें फैल गई और कमरा तहस-नहस हो गया। आग की लपटों एवं गैस सिलेंडर के टुकड़ों की चपेट में आने से दीपा मिश्रा और दीपक दुबे बुरी तरह से झुलस गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भीड़ लगी, फायर ब्रिगेड पहुंची

तेज धमाके के साथ आग लगने पर आसपास के लोगों की भीड़ दीपा के घर पहुंच गई। लोगों नेजैसे-तैसे दीपा और दीपक की आग बुझाई और उन्हें अस्पताल रवाना किया। इसी दौरान सिलेंडर फटने की सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम मीके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि घर में 2-3 सिलेंडर और रखे थे, अगर आग समय पर नहीं बुझती तो हादसा और बड़ा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button