सभी खबरें

 जबलपुर : ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े पिता-पुत्र, घर में घुसकर करते थे चोरी देखें video

 जबलपुर : ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े पिता-पुत्र, घर में घुसकर चोरी करते थे चोरी देखें video

  •  तिलवारा  पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा
  • अधिवक्ता और एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
  • पिता पुत्र के कब्जे से 5 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद
  • कपड़े की दुकान में छिपा कर रखे थे चांदी के जेवर और नगदी रुपये

देखें video : https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=195624218601209&id=111571187006513

द लोकनीति डेस्क जबलपुर
 तिलवारा थाना अंतर्गत एक अधिवक्ता और एक अन्य घर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर और कोई नहीं बल्कि पिता और पुत्र थे। चोरी करने के बाद दोनों चोरी के जेवर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब दोनों पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी पिता-पुत्र के कब्जे से पुलिस चोरी किए सोने चांदी के जेवर जिनकी कीमत करीब 5 लाख के आसपास बताई जा रही है बरामद कर लिया।
    यहां दिया चोरी  की घटनाओं  को अंजाम  
    तिलवारा थाना अंतर्गत बाजनामठ निवासी पेशे से वकील आरएस चौकसे ने रिपोर्ट दर्ज  कराई कि वह बुधवार को पत्नी और बेटे का साथ सुबह  मार्निंग वाक के लिये निकले थे। सुवह लगभग 6 बजे उसकी पत्नी एवं बेटा जब घूमकर वापस आये तो सामने का दरवाजा अधखुला  था।  घर के अंदर आकर देखे तो आलमारी के पल्ले खुले थे।  आलमारी के लाकर के अंदर रखे हुये नगद 1 लाख 20 हजार रूपये तथा  प्लास्टिक के डिब्बे में रखे सोने के  कंगन एक जोड़ी वजनी 30 ग्राम , 3 अंगूठी वजनी 12 ग्राम,  चांदी की पायल, एवं बेटी का मोबाइल एमआई रेडमी कम्पनी के गायब थे, कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर आलमारी खोलकर 1 लाख 20 हजार रूपये नगद एवं सोने चांदी के जेवर तथा मोबाइल चोरी कर ले गया है। इसी प्रकार विपिन कुमार निवासी अवनि विहार द्वारा अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर अज्ञात चोर द्वारा 40 हजार रूपये  नगदी चोरी किये जाने की रिपोर्ट  दर्ज कराई।   
    
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े पिता पुत्र
विवेचना के दौरान पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोने चांदी का जेवर बेचने की चर्चा करते  हुये घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये का आधार पर पुलिस ने  एक युवक  की पकड़ा। जिसने अपना नाम मोहम्मद आमिर (19)  निवासी बजरंग नगर गढा बताया।  थाने लाकर सघन पूछताछ की गयी तो बाजनमठ स्थित एक मकान से नगदी रूपये चुराना स्वीकार करते हुये अपने पिता मोह. अनीश को देना तथा कुछ सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये अपने कपडे की दुकान मे छिपाकर रखना बताया।  मोह. अनीश (54)  की  सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा मे लेते हुये पिता पुत्र की निशादेही पर चुराये हुये सम्पूर्ण सोने चांदी के  जेवरात जप्त किया। आरोपी पिता-पुत्र से नगदी सहित कीमती करीबन 5 लाख रूपये के जेवर बरामद किये गये।  
 उल्लेखनीय भूमि काः  पतासाजी करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराया हुआ मसरूका बरामद करने में थाना प्रभारी तिलवारा  सतीश पटेल, सहायक उप निरीक्षक विनोद द्विवेदी, प्रधान आरक्षक  श्रीकांत मिश्रा, आरक्षक  हरिसिंह,  यशवंत सिंह की सराहनीय भूमिका रही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button