जबलपुर विकास प्राधिकरण 114 करोड़ आय वाले बजट में 112 करोड़ खर्च करेगा

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) -: लॉकडाउन (Lockdown)के टाइम में जबलपुर विकास प्राधिकरण जेडीए(JDA) ने अपना वित्तीय बजट पेश किया है। 114 करोड़ से अधिक आय वाले बजट के स्थान पर जेडीए 112 करोड़ की राशि व्यय करने का फैसला लिया है। जेडीए के बजट में इस बार भी इंफ्रास्ट्रक्चर(Infrastructure) विकास के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट शामिल नहीं किया गया है। प्राधिकरण का कुल बजट 112 करोड़ 50 लाख रुपये का है। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के मामले में फिलहाल जेडीए के पास कोई भी बड़ा काम नहीं है।
मेजर-सर्विस सड़कों का काम भी रुका पड़ा है
अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के नाम पर जेडीए ने अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनस व माढ़ोताल(Madhotal) में ओवरब्रिज विकसित करने से कोई बड़ा काम नहीं किया है। यहां तक शहर के यातायात को व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक सड़कों का भी निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसके कारण शहर की मौजूदा सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ता ही जा रहा है।
कहां-कहां खर्च होगा बजट का पैसा
भू-अर्जन योजनाएं जो पहले से प्रचलित एवं निकट भविष्य में प्रारंभ हो सकने वाली योजनाओं में 650 लाख खर्च किया जायगा।
अधोसंरचना विकास कार्य और चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों पर करीब 1हजार 257 लाख रुपये खर्च किया जायगा।
निर्माण कार्य व चल रहे भवन निर्माण कार्यों पर 32 हजार 590 लाख रुपये खर्च किया जायगा।
नवीन प्रस्तावित विकास, निर्माण कार्यों पर लगभग 2 हजार 5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ये कार्यों पर खर्च होगी राशि
योजना क्रंमाक 11/41 के पूर्ण विकास, योजना 14/16/31 योजना क्रमांक 2 ब 64/65 के साथ शेष अन्य योजनाओं पर 1 हजार 257 लाख की राशि खर्च किए जाएँगे। योजना क्रमांक 2 ब ईडब्ल्यएस(EWS) भवन निर्माण, योजना क्रमांक 11 एमआईसी(MIC), ड्यूपलेक्स भवनों का निर्माण, विजय नगर(vijya nagr) के अंतर्गत 27 ड्यूपलेक्स, रीक्रेयेशल सेंटर निर्माण सहित अन्य कार्यों पर 3 हजार 259 लाख रुपये खर्च किया जायगा। और विशाल पचौरी कामर्शियल, कचनार गेट के समीप ईडब्लयू निर्माण, शक्तिभोग के समीप काम्पलेक्स सहित अन्य नवीन निर्माण कार्य में 2 हजार 5 लाख रुपये खर्च किया जायगा।




