सभी खबरें

सिहोरा:- जबलपुर कलेक्टर ने कोरोना से निपटने के लिए अधिकारियों के काम का किया निरीक्षण 

सिहोरा:- जबलपुर कलेक्टर ने कोरोना से निपटने के लिए अधिकारियों के काम का किया निरीक्षण 

जबलपुर/सिहोरा :– कोरोना से निपटने के लिए जबलपर कलेक्टर ने मीटिंग कर अधिकारियों के काम का निरीक्षण करने सिहोरा पहुंचे.वहां पहुंच कर उन्होंने सभी अधिकारियों के काम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने द लोकनीति से विशेष जानकारी साझा की। संवाददाता शशांक द्वारा जब सवाल किया गया कि त्यौहार के दौरान जैसे भोपाल में लॉकडाउन लगाया गया है क्या इसी प्रकार से जबलपुर में भी लॉक डाउन लगाने की आशंका है?इस पर कलेक्टर ने जवाब दिया कि इस विषय में अभी विचार नहीं किया गया है। फिलहाल जबलपुर में सिर्फ शनिवार और रविवार का Lockdown लगाया जायेगा।

साथ ही यह भी सवाल किया गया कि इसी आने वाले हफ्ते में दो बड़े त्योहार हैं अलग अलग मजहबों पर और ऐसे में कोरोना संक्रमण भी न फैले इस पर जिले में क्या तैयारियां की गई हैं? जिसका जवाब देते हुए कलेक्टर ने कहा कि हमने धर्मगुरुओं से चर्चा कर ली है. त्योहार के दौरान सभी नियमों का पालन करेंगे। बंदिशें आने वाले सभी त्योहार में जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button