सभी खबरें

बिग ब्रेकिंग जबलपुर: टेमर फाल में नहाने समय दो लोग बहे

बिग ब्रेकिंग जबलपुर। टेमर फाल में नहाने समय दो लोग बहे

टेमर फाल में नहाने समय दो लोग बहे
जबलपुर:


बरगी थाना अंतर्गत टेमर फॉल में नहाते समय दो लोगों की बहने की खबर। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी शिवराज सिंह दलबल सहित घटनास्थल के लिए रवाना। तलाश जारी

क्या है पूरा मामला ??

जबलपुर स्थित बरगी के समीप टेमर फॉल में पिकनिक मनाने गए दो लड़के डूब गए, दोनों को डूबते देख साथियों में चीख पुकार मच गई, यहां तक कि कुछ लोगों ने तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी, घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और गोताखोर टीम की मदद से तलाश शुरु की, लेकिन दोनों का पता नही चला।
बरगी थानाप्रभारी शिवराजसिंह ने बताया कि मोहरिया अधारताल में रहने वाले बशीर  (22), शहनवाज (16 ) सहित अन्य लड़के आज रविवार को पिकनिक मनाने के लिए टेमर फॉल पहुंचे, जहां पर सभी लड़के नहा रहे थे, इस दौरान एक युवक बशीर गहराई में जाकर डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए शहनवाज पहुंचा तो वह भी डूब गया।
शहनवाज व बशीर को डूबते देख साथियों में चीख पुकार मच गई, लेकिन लॉक डाउन होने के कारण आसपास कोई नहीं मिला, काफी देर बाद कुछ लोग दिखे तो उन्होने मदद की लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंचे टीआई ने स्थानीय गोताखोर व होमगार्ड के गोताखोर दल की मदद से तलाश शुरु करा दी है, लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका है।

थाना बरगी अंतर्गत टैमर फाॅल में नहाते समय डूबे 1 किशोर एवं 1 युवक की तलाश

डूब रहे 16 वर्षिय शहनवाज को बचाने के प्रयास में 22 वर्षिय वसीर अंसारी भी डूबा

        थाना बरगी अंतर्गत टैमर फाॅल  आज दिनाॅक 2-8-2020 के दोपहर लगभग 3 बजे अधारताल कटरा अन्तर्गत रहने वाले शहनावाज मंसूरी उम्र 16 वर्ष, वसीर अंसारी उम्र 22 वर्ष ,मोहिद अंसारी उम्र 22 वर्ष, मोह. रियाज उम्र 21 वर्ष, मोह. राजा उम्र 22 वर्ष, मोह. इमरान उम्र 17 वर्ष, मोह. सलाम उम्र 17 वर्ष आदि 8-10 लड़कों का एक गु्रप पिकनिक मनाने बाईकों से गया था, शाम लगभग 4-30 बजे टैमर फाॅल में नहाते समय शहनवाज मंसूरी डूबने लगा जिसे वसीर अंसारी ने बचाने के प्रयास किया, लेकिन शहनवाज एवं वसीर दोनों डूब गये, शाम लगभग 5 बजे उक्त घटित हुई घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बरगी मौके पर है, एवं स्थानीय तैराकों   एवं सूचना पर पहुंची  होमगार्ड की रेस्क्यू टीम से दोनों  की तलाश करायी जा रही है।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button