कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना ज़रूरी, समीक्षा बैठक में CM शिवराज ने लिया बड़ा फ़ैसला

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है और रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना के नए मामले प्रदेश में सामने आ रहे हैं। वहीं, सरकार भी इसको लेकर सख्त हो गई हैं। साथ ही आए दिन बड़े फ़ैसले ले रहीं हैं। इसी बीच सरकार ने एक और बड़ा फ़ैसला लिया हैं। सीएम शिवराज द्वारा 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला लिया गया हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में जनता कर्फ्यू के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं। नये पॉजिटिव रोगियों की संख्या में कमी आई हैं। स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ी हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि किसी भी स्थान पर किसी भी अवस्था में भीड़-भाड़ नहीं होना चाहिये। जन-प्रतिनिधि इस संबंध में सामुदायिक संगठनों और स्वयं-सेवी संस्थाओं के सहयोग से शादी के आयोजनों को टालने के लिये प्रेरित करें। ‘कोरोना को नकेल डालो, शादियों को अभी टालो’ जैसे स्थानीय भाषा में स्लोगन बनाकर जन-जागरण के कार्य व्यापक स्तर पर किये जायें।
बता दे कि बुधवार को सीएम शिवराज ने प्रदेश के 18 जिलों में कोरोना नियंत्रण प्रयासों की वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा समीक्षा की और कहा कि संक्रमण नियंत्रण के सफल प्रयासों का अनुकरण करें। संक्रमण की चेन तोड़ना ही इस संकट से निजात दिलायेगा। चेन को तोड़ देंगे, तो इलाज की व्यवस्थाएँ भी बेहतर हो जायेंगी।
.jpg)



