सभी खबरें

मीडिया को देश की बेरोज़गारी नहीं, "मोदी जी का मोर को दाना चुगाना", ये दिखाना ज़रूरी है – दिग्विजय सिंह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट  – देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने हालही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें वो मोर के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें मोदी सुबह की सैर के बाद मोर को दाना खिलाते नजर आ रहे हैं। 

पीएम मोदी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हुआ। कई लोगों ने इसकी सरहाना की तो कई लोगों ने इसका विरोध जताया। हालांकि अब ये एक नया राजनैतिक मुद्दा भी बन गया हैं। 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा हैं। 

 


 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मीडिया को भी देश की बाड़, बेरोज़गारी अन्य महत्वपूर्ण ख़बरों को नहीं दिखाना। उनके लिए मोदी जी का मोर को दाना चुगाना इन सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। मोदी जी और नीरो में क्या अंतर है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button